करैरा। करैरा अनुविभाग के सीहोर थाने के छितरी गाँव में माँ की पेंशन को लेकर दो भाइयों में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद एक भाई ने दूसरे के सिर पर डंडा मार दिया। छाती में लात भी मारी। पुलिस ने पीड़ित भाई की रिपोर्ट पर आरोपी भाई के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस विवेचना कर रही है।
वीरेंद्र का कहना था कि वह इतना डरा हुआ है कि उसे अब अपनी जान की चिंता सताने लगी है। उसे अब अपने परिवार की भी फिक्र है, उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। क्योंकि सुनील का स्वभाव व व्यवहार बहुत ही खतरनाक है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का भी है। उस पर पुलिस लगाम लगाए। पुलिस ने सुनील चिड़ार के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3) में अपराध पंजीबद्ध किया है।
In Shivpuri, two brothers had a dispute concerning the sharing of their mother's pension
ग्राम छितरी निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू चिड़ार 35 पुत्र रामचरण चिड़ार ने बताया कि 13 मार्च की रात 10 बजे उसका भाई सुनील चिड़ार मां ग्यासो बाई से कह रहा था कि पेंशन के पैसे मुझे क्यों नहीं देती। वीरेंद्र ने कहा कि पेंशन के पैसों पर उसका भी हक है। इसी बात पर सुनील गाली देने लगा। मना किया तो सुनील ने डंडे से हमला कर दिया। सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा। सुनील ने लात मारी। लात छाती में लगी। अंदरूनी चोट से वह चिल्लाने लगा। पत्नी रजनी आई। उसने बचाया। जाते समय सुनील ने कहा कि थाने में रिपोर्ट कराई तो जान से खत्म कर दूंगा। रात होने, डर और साधन नहीं होने से वह रिपोर्ट कराने नहीं आ सका।वीरेंद्र का कहना था कि वह इतना डरा हुआ है कि उसे अब अपनी जान की चिंता सताने लगी है। उसे अब अपने परिवार की भी फिक्र है, उनके साथ कोई अनहोनी न हो जाए। क्योंकि सुनील का स्वभाव व व्यवहार बहुत ही खतरनाक है। वह आपराधिक प्रवृत्ति का भी है। उस पर पुलिस लगाम लगाए। पुलिस ने सुनील चिड़ार के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (ए), 115 (2), 351 (3) में अपराध पंजीबद्ध किया है।