शिवपुरी मंडी में चोरी के 660 क्विंटल माल की नीलामी, टैक्स चोरी के मामले में कडा ओर बडा संदेश

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। कृषि उपज मंडी शिवपुरी में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ अब तक की सबसे कठोर कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। मंडी बोर्ड के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब मंडी प्रशासन ने पांच गुना जुर्माने की पुरानी परंपरा को दरकिनार करते हुए, सीधे पकड़ी गई उपज को राजसात (Confiscate) कर उसे नीलाम कर दिया। कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी ने दो ट्रकों के 660 क्विंटल गेहूं और धान को राजसात कर नीलाम किया।

जानकारी के मुताबिक मंडी बोर्ड आंचलिक कार्यालय ग्वालियर के उड़नदस्ता दल ने पिछले दिनों धान और गेहूं के ट्रक मंडी टैक्स चोरी में पकड़े थे। कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी ने दोनों ट्रक जब्त किए। उपज राजसात की कार्रवाई की। प्रकरण बनाकर कोर्ट में भेजा गया। शुक्रवार को समिति ने खुली नीलामी की प्रक्रिया अपनाई। धान की नीलामी से 7.79 लाख रुपए मिले। गेहूं की नीलामी से 7.65 लाख रुपए मिले। अभी तक मंडी शुल्क वसूली और पांच गुना कार्रवाई से मंडी को राजस्व मिलता था। पहली बार उपज राजसात कर नीलामी से राजस्व मिला।

धान 2435 रु. व गेहूं 340 रुपए क्विंटल में नीलाम हुआ
कृषि उपज मंडी समिति द्वारा समिति गठित दोनों उपज नीलाम की गईं। 320 क्विंटल धान की रेट 2435 रु. क्विंटल क्विं और 340 क्विंटल गेहूं 2250 रु. क्विंटल में नीलाम हुआ है। हालांकि समर्थन मूल्य से कम रेट में गेहूं बिका है।

फर्म राधिका ट्रेडर्स शिवपुरी ने ज्यादा बोली लगाकर दोनों उपज खरीद ली हैं। राशि जमा कराकर उपज सुपुर्दगी में ले ली हैं। नीलामी में 50 हजार रु. की अमानत राशि जमा कराई गई थी। 6 फर्मों नीलामी में हिस्सा लिया था।

300 क्विं. राजसात मूंगफली दाने की 16 को नीलामी
राजसात उपज मोहना की किसी पारस ट्रेडिंग कंपनी की बताई जा रहीं हैं। इसके अलावा कोलारस में भी मंडी बोर्ड एमडी के निर्देश पर मूंगफली दाना की गाड़ी भी जब्त की गई है। 300 क्विंटल मूंगफली दाना राजसात किया गया है। इसकी नीलामी 16 मार्च को रखी गई है।
उपज नीलाम कराई है

राजसात धान और गेहूं की नीलामी करा दी गई है। अधिकतम बोली के आधार पर उपज नीलाम कराई है। संबंधित फर्म द्वारा भुगतान जमा करा दिया है। उपज फर्म मालिक को सुपुर्द कर दी है। - बालेश शुक्ला, सचिव, कृषि उपज मंडी समिति शिवपुरी