Shivpuri News, बीच सड़क पर फैमिली के साथ मारपीट, इधर दबंगों ने घर में घुसकर मॉ को भी मारा

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए मारपीट की दो अलग-अलग सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं। पहली घटना शहर के व्यस्ततम थीम रोड की है, जहाँ मामूली एक्सीडेंट के बाद एक पूरे परिवार को सरेराह पीटा गया। वहीं दूसरी घटना करैरा की है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर मां-बेटे के साथ अभद्रता और मारपीट की। पुलिस ने दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सिटी कोतवाली सीमा में स्थित न्यू मधुरम स्वीट्स के सामने थीम रोड पर रविवार को दोपहर 2 बजे नाई की बगिया में निवास करने वाले रामनिवास शर्मा उम्र 65 साल अपने परिवार के साथ कार से ग्वालियर बायपास की ओर जा रहे थे,कार में वह स्वयं और उनका बेटा संयोग और बहू सोनम ओर पत्नि अनीता थी।

तभी एक बच्चे ने स्कूटी से कार को पीछे से टक्कर मार दी। बुजुर्ग रामनिवास ने जब मानवीयता दिखाते हुए बच्चे का हालचाल पूछा, तभी वहां अरबाज नामक युवक अपने 3-4 साथियों के साथ पहुँच गया। आरोपियों ने बिना बात सुने गाली-गलौज शुरू कर दी और रामनिवास के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। जब बेटा और बहू बचाने आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट और धक्का-मुक्की की। इस छीना-झपटी में बहू के सोने के टॉप्स भी कहीं गिर गए। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

करैरा में पुरानी रंजिश का खूनी खेल, सीसीटीवी तोड़े
शिवपुरी जिले में मारपीट की दूसरी वारदात करैरा के गुप्तेश्वर मोहल्ले की है। यहाँ 22 वर्षीय युवक सिकंदर जाटव पर पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के ही सनी जाटव, अनमोल, सुमित और सागर खटीक ने हमला बोल दिया।

फरियादी के मुताबिक, दोपहर में मारपीट करने के बाद आरोपी रात के समय दोबारा उसके घर पहुँचे। आरोपियों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे और मुख्य दरवाजा तोड़ना शुरू कर दिया। जब सिकंदर और उसकी मां पूजा जाटव ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने महिला के साथ भी मारपीट कर दी। पुलिस ने सिकंदर की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।