फरहान काजी रन्नौद। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद सीमा में आने वाले गांव बामौरकलां में निवास करने वाली एक विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी है,बताया जा रहा है कि मर्जी की मजदूरी करना विवाहिता की हत्या का कारण बना है। विवाहिता ने मालिक बदल लिया तो उसकी जान का दुश्मन बन गया है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची,हत्या का शक जिस व्यक्ति पर जा रहा है वह गांव से गायब है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बामौरकला में निवास करने वाली 32 साल की प्रीति केवट पत्नी बबलेश केवट की लाश बुधवार की देर शाम खेत मे खून से लथपथ मिली थी। बताया जा रहा है कि प्रीति मजदूरी पर फसल काटने गई थी शाम के समय अपने घर लौटते समय मंजू महाराज के खेत के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमलावर ने प्रीति के गले के पीछे और दाहिनी तरफ वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतका के देवर पूरन केवट 20 ने बताया कि वह दिल्ली में टमाटर फार्म पर काम कर रहा था। तभी गांव से सूचना मिली कि उसकी भाभी खेत के पास घायल हालत में पड़ी है। परिवार मौके पर पहुंचा और महिला का शव खून से लथपथ पड़ा पाया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
बताया जा रहा है कि घटना के समय प्रीति का पति बबलेश केवट राजस्थान में मजदूरी कर रहा था। मृतिका का एक दूसरा देवर शिशुपाल केवट घटना के बाद से लापता है, जिस पर शक जताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रीति केवट का दूसरा देवर शिशुपाल चाहता था कि प्रीति खेत पर उसी की मर्जी से मजदूरी करे, लेकिन प्रीति ने दूसरे किसान के यहां काम करना शुरू कर दिया था। इसी रंजिश के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है,मृतिका प्रीति का पति राजस्थान में मजदूरी करने गया है,वही प्रीति का दूसरा देवर शिशुपाल अभी गांव लापता है।
रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि मृतिका के देवर पूरन केवट की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और लापता शिशुपाल की तलाश भी कर रही है। हत्या का पूरा सच जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।