शिवपुरी में नशे में धुत पति ने दी जान से मारने की धमकी, लहूलुहान होकर SP ऑफिस पहुंची पीड़िता

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक विवाहिता शिकायत लेकर पहुंची कि मैं अपने शराबी पति से परेशान हो चुकी हूं, मेरा पति मेरे साथ नशे की हालत में बेरहमी से मारपीट करता हैं,जिससे मेरे चेहरे पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। जब में मना करती हूं तो मुझे मरने की धमकी देता हैं 2 बार फांसी लगाने की कोशिश की हैं इसके अलावा 1 बार जहर खाने की भी कोशिश की हैं। ऐसे में अपने पति और ससुराल पक्ष के विरुद्ध शिकायती आवेदन सौंपते हुए न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार निवासी शांति नगर कॉलोनी शिवपुरी की रहने वाली किरण कुशवाह ने बताया कि मेरा पति शराब का आदी है और आए दिन मेरे साथ गाली-गलौज व मारपीट करता है। घटना 11 मार्च 2026 की है जब पति ने शराब के नशे में धुत होकर मुझ पर जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में मेरे चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं, जिससे में काफी डरी और सहमी हुई है।

ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
पीड़िता का आरोप है कि जब उसका पति उसे पीट रहा था, तब ससुराल के अन्य सदस्यों ने उसे बचाने के बजाय पति का ही साथ दिया। किरण का कहना हैं कि ससुराल पक्ष उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे है और अब उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। वहीं मेरा घर में रहना दूभर हो गया है और मुझे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। में अपने दोषी पति और ससुराल वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही चाहती हूं, ताकि मुझे सामाजिक और कानूनी सुरक्षा मिल सके।