शिवपुरी में लगेगा देश के दिग्गज डॉक्टरों का जमावड़ा, AIIMS और मैक्स के विशेषज्ञ करेंगे मरीजों का मुफ्त इलाज

Adhiraj Awasthi
शिवपुरी
। शिवपुरी जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के इतिहास में 17 से 24 मार्च तक का समय स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है। रोटरी मेडिकल मिशन और माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जिले के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। इस शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें देश के जाने-माने सुपर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जमाल और प्रख्यात डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. झिंगनू सहित दिल्ली एम्स (AIIMS) और मैक्स हॉस्पिटल के दिग्गज डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

प्रभारी मंत्री और संभाग आयुक्त ने संभाली कमान

कैंप की भव्यता और संवेदनशीलता को देखते हुए जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और संभाग आयुक्त ने शनिवार को स्वयं मेडिकल कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने आयोजन की बारीक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को असुविधा न हो। रोटरी मेडिकल मिशन के भूपेंद्र जैन और जिला को-ऑर्डिनेटर इंजीनियर पवन जैन ने बताया कि एम्स दिल्ली और भोपाल की टीमों से लिखित स्वीकृति मिलने के बाद अब यह शिविर एक हेल्थ एक्सपो का रूप ले चुका है।

मरीजों की सुविधा के लिए विशेषज्ञों की सूची और तिथियां जारी कर दी गई है,इस क्रम में 19 मार्च से 254 मार्च तक देश के देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान एम्स दिल्ली से विशेषज्ञ डॉक्टरों का दल शिवपुरी में डेरा डालेगा।
  • कार्डियोलॉजी: डॉ. नीतीश नायक (हृदय रोग विशेषज्ञ)
  • गैस्ट्रोलॉजी: डॉ. शुभम गर्ग (पेट एवं लीवर रोग विशेषज्ञ)
  • मेडिसिन: डॉ. हरिनारायण

मैक्स हॉस्पिटल (Max) दिल्ली की टीम 21 और 22 मार्च को मरीजों को निशुल्क उपचार करेंगे,इससे कैंसर और हड्डी रोगों के जटिल ऑपरेशनों में मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर भी इस मिशन का हिस्सा होंगे।
ऑन्कोलॉजी: डॉ. राजेंद्र कुमार (कैंसर विशेषज्ञ)
जॉइंट एवं नी रिप्लेसमेंट: डॉ. कुलदीप मलिक (घुटना एवं जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ)

पंजीयन और परामर्श की सुविधा
एनवीसी शक्ति द्वारा डॉक्टरों की विस्तृत सूची स्वास्थ्य विभाग को सौंप दी गई है। स्थानीय प्रशासन और रोटरी क्लब ने अपील की है कि जिले के नागरिक इस अवसर का लाभ उठाएं, क्योंकि जो परामर्श लेने के लिए लोगों को दिल्ली के चक्कर काटने पड़ते थे, वह अब उनके अपने शहर शिवपुरी में उपलब्ध होगा।