शिवपुरी में नकली CBI का गिरोह गिरफ्तार,1 करोड़ से अधिक की वसूली,पढ़िए खबर

Adhiraj Awasthi
शिवपुरी
। शिवपुरी जिले की पिछोर और करैरा क्षेत्र में डिजिटल इंडिया के इस दौर में साइबर अपराध का गढ बन चुका है। पिछोर में पुलिस ने ऐसे साइबर के गिरोह को गिरफ्तार किया है जो डुप्लीकेट पुलिस या सीबीआई अधिकारी बन लोगों को मानसिक रूप से दबाव बनाकर उनको ठगते थे। इस साइबर ठगो ने जंगल मे अपना कंट्रोल रूम बना रखा था,इन तीनो ठगो ने अभी तक लोगों को अश्लील वीडियो और डिजिटल अरेस्ट (घर में कैद करने) का खौफ दिखाकर करोड़ों की चपत लगा चुके हैं। पुलिस ने मौके से एक कार और तीन मोबाइल फोन सहित करीब 4 लाख 10 हजार रुपए का माल बरामद किया है।

Fake CBI Gang Arrested in Shivpuri

थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि प्रदेशभर में साइबर सुरक्षा और म्यूल खातों (फर्जी बैंक खातों पर रोक लगाने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा ऑपरेशन मेट्रिक्स चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ग्वालियर जोन और ग्वालियर रेंज के निर्देश पर शिवपुरी जिले में भी साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में एसडीओपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में पिछोर पुलिस ने ग्राम कछौंआ के जंगल में दबिश दी। यहां कुछ लोग खुद को पुलिस अधिकारी या सीबीआई का अधिकारी बताकर लोगों को डरा-धमकाकर सायबर ठगी कर रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों के नाम ठाकुरदास पुत्र जाहर सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, चंद्रशेखर पुत्र केशव सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, भोला उर्फ भोलू पुत्र सबरजीत लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा है। जबकि फरार आरोपियों के नाम अचेन्द्र पुत्र बृजेश लोधी निवासी ग्राम छितीपुर थाना दिनारा, दशरथ पुत्र राम सिंह लोधी निवासी ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर, नवल पुत्र सीताराम लोधी निवासी ग्राम गजौरा फाटा थाना फिठोर बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अब तक सायबर ठगी के माध्यम से करीब एक करोड़ रुपए से अधिक की रकम हासिल कर चुके हैं, जिसे उन्होंने मकान, प्लॉट, वाहन, शादी समारोह और अन्य निजी खर्चों में इस्तेमाल किया। मामले में पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।