खनियाधाना में पुरुषों सहित महिलाओं पर कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला,डर-डर कर पहुंची SP के पास

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक पीड़ित परिवार शिकायत लेकर पहुंचा कि कुछ ग्रामीणों ने हम पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वहीं हमले में तीन महिलाओं सहित परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं,तथा घायल सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।


जानकारी के अनुसार निवासी खनियाधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रमपुरा के पीड़िता अविनाश लोधी ने बताया कि ग्राम रमपुरा निवासी कैलाश जाटव, घनश्याम जाटव, काशीराम और अनिल जाटव सहित अन्य लोग हाथों में कुल्हाड़ी और लाठियां लेकर उनके घर आए। आरोपियों ने परिवार से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। जब परिवार ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।

महिलाओं पर कुल्हाड़ी से हमला
वहीं हमलावरों ने महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। वहीं अविनाश की माँ वती लोधी और भाभी सावित्री पर कुल्हाड़ी और लाठियों से प्रहार किया गया, बीच-बचाव करने आए बलवीर लोधी को भी बुरी तरह पीटा गया। पीड़ितों का कहना है कि वे किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागे और निजी वाहन कर शिवपुरी पहुँचे।

थाने जाने पर दी जान से मारने की धमकी
वहीं पीड़ित परिवार का कहना हैं कि आरोपियों ने हमें धमकी दी है कि अगर तुम पुलिस थाने गए, तो तुम्हें जान से मारकर फेंक दिया जाएगा। इसी डर के कारण पीड़ित परिवार स्थानीय थाने जाने के बजाय सीधे एसपी आफिस पहुँचा। वहीं हमले में आरोपियों के घर की महिलाएं भी शामिल थीं।