बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीछे से आए बाइक सवार ने मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम कालामढ़ वार्ड क्रमांक-13 निवासी धीर सिंह पुत्र रामचरण आदिवासी उम्र 50 साल सोमवार की शाम ग्राम पंचीपुरा से मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीर सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उठाकर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद धीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक धीर सिंह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही, टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान और हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।