शिवपुरी। शहर के डाइट में शनिवार से शुरू हुए पांचवी आठवीं के बोर्ड पैटर्न परीक्षा का मूल्यांकन कार्य में मूल्यांकनकर्ताओं के न पहुंचने से काफी दिक्कत आ रही है। इस मामले में गैरहाजिर शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। मूल्यांकन प्रभारी राजेश श्रीवास्तव व जितेंद्र गुप्ता का कहना है कि सोमवार को भी तीसरे दिन सिर्फ 249 मूल्यांकनकर्ता ही मूल्यांकन के लिए पहुंचे।
इस दौरान कक्षा पांच व आठ की 15 हजार 74 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार व एपीसी मुकेश पाठक मूल्यांकन कार्य का जायजा लेने पहुंचे, जहां मूल्यांकनकर्ताओं की अनुपस्थिति पर डीपीसी ने नाराजगी जाहिर करते हुए गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान शिवपुरी बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने शिवपुरी के 12 से अधिक शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दिया है।
जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी के बीआरसीसी बालकृष्ण ओझा ने बताया कि पांचवी आठवीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा के मूल्यांकन के पहले दिन से ही कई शिक्षक गैरहाजिर चल रहे हैं। इसलिए सोमवार को सेंवढ़ा संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव को भेजा गया है जिसमें शासकीय प्रावि सेवड़ा की प्रतिभा श्रीवास्तव, भोपाल स्वरूप श्रीवास्तव मजरा सेंवढ़ा, हरिओम रावत बरखाड़ी, अनिल कुमार जैन प्रावि सेंवड़ा, मयंक अवस्थी इमलिया, नीलम धाकड़ मावि इंदरगढ़, अंजली शर्मा प्रावि गोपालपुर, सलमा अली खान मुड़ खेड़ा, निर्मला धाकड़ तन्ौटा, हेमलता राणा गंजीपुरा, निशात परवीन धौलागढ़ व नीलम नरवरिया प्रावि सुभाषपुरा सहित दर्जनभर से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हैं।