TI सर की पेरेंट्स मीटिंग, बच्चे कर रहे थे आपराधिक विचारधारा का सोशल पर प्रचार

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी की सोशल मीडिया पर भारतीय दंड विधान की धारा 302 और 307 सहित गैंगस्टर ग्रुप बनाकर सोशल पर समाज के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल लगातार किया जा रहा था। इस ग्रुपो को प्रथम दृष्टया देखकर लग रहा था कि यह ग्रुप आपराधिक गतिविधियों से संबंधित विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहे है। सीधे शब्दों मे लिखे तो इन 3 ग्रुप को शहर के कुछ टीनएजर्स बच्चे चला रहे थे जिसकी संख्या एक दर्जन थी।

शिवपुरी सिटी कोतवाली पुलिस ने इस ग्रुपो को अपने रडार पर लिया और इनकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन शुरू की तो यह युवा चिन्हित कर लिए गए थे। सिटी कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि  कि सोशल मीडिया पर 302, 307 सहित अन्य तरह के गैंगस्टर ग्रुप बनाकर युवक कमेंट्स कर रहे थे। आपराधिक गतिविधियों से संबंधित विचारधारा बढ़ती देख पुलिस ने मामला संज्ञान लिया। संबंधित युवकों को चिह्नित किया और उनके नाम-पते के आधार पर माता-पिता को बुलाया। युवको व उनके माता-पिता को समझाइश दी है।