शिवपुरी मे खेत पर खाना देने जा रही 24 साल की विवाहिता का बलात्कार,दारा सिंह पर FIR

Adhiraj Awasthi

पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में रहने वाली एक 24 साल की विवाहिता का बलात्कार का मामला सामने आया हैं। विवाहिता ने बताया कि आरोपी युवक ने उसके साथ पहले खेत मे बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए वह चुप रही,इससे उसके हौसले बढ़ गए जिससे वह उसके साथ द्वारा गलत काम करने के लिए उसके घर में घुस गया था। परेशान विवाहिता ने अपने पति को आपबीती बताई। पोहरी थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी  के अनुसार बीते 7 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे पीड़िता अपने पति के लिए रात का खाना लेकर खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में मंजू अहीर के खेत के पास घात लगाकर बैठे गांव के ही दारा सिंह कुशवाह ने उसे जबरन रोक लिया। आरोपी ने महिला को पटक कर उसका बलात्कार किया और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। लोक-लाज और डर के कारण पीड़िता कई दिनों तक खामोश रही।

मजदूरी पर गया था पति, घर में घुस आया आरोपी
दुस्साहस की हद तो तब हो गई जब 24 मार्च को पति काम पर गया हुआ था और महिला घर में अकेली थी। दारा सिंह उसके घर में घुस गया और दोबारा जबरदस्ती करने लगा। महिला के शोर मचाने पर वह भाग खड़ा हुआ। हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने अपने पति को पूरी दास्तां सुनाई, जिसके बाद थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई।