शिवपुरी। शिवपुरी जिले में पिछले 24 घंटो मे अलग अलग थाना क्षेत्रों मे हुए रोड एक्सीडेंट में 3 मौत होने की खबर मिल रही है। इस हादसो मे मौत के मुंह मे समा गए तीनों लोग बाइक पर सवार थे और अपने सिर पर हेलमेट नहीं लगाए थे। वही एक युवक की मौत करंट लगने के कारण हुई है। इन हादसों में ससुर-दामाद की बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया, तो कहीं मामा-भांजे हादसे का शिकार हो गए। पोहरी में अनियंत्रित बाइक बोर्ड से जा टकराई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, भौंती के मनपुरा में बिजली की अव्यवस्था और पानी की मजबूरी एक 24 वर्षीय युवक की मौत का कारण बनी, जिसे टुल्लू पंप चालू करते समय जोरदार करंट लगा। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं।
युवक का मौत का कारण बना जलसंकट
शिवपुरी जिले के भौती थाना सीमा में आने वाले मनपुरा कस्बे में करंट लगने से 24 साल के युवक की मौत हो गई। ग्राम मनपुरा निवासी शिवा योगी उम्र 24 साल पुत्र रमेश योगी की 25-26 मार्च की दरम्यानी रात करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शिवा योगी रात में 12 से 1 बजे के बीच पानी भरने उठा। टिल्लू चालू करने के लिए बोर्ड में प्लग लगाते समय करंट लग गया। गुरुवार तड़के 3 बजे परिजनों की नींद खुली तो शिवा बिस्तर पर नजर नहीं आया। बाहर आकर देखा तो वह अचेत हालत में पड़ा मिला। इलाज के लिए मनपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
दिन में बिजली कटौती के चलते रात में पानी की सप्लाई
दिन में बिजली गुल रहती है। इस कारण रात में पानी सप्लाई छोड़ने की बात सामने आ रही है। युवक शिवा की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतक शिवा अपने चाचा के संग शादियों में घोड़ा-बग्गी पर मजदूरी करने जाता था। इधर, मनपुरा सरपंच बसंत श्रीवास का कहना है कि दिन में सुबह 7 से 9 बजे के बीच नल सप्लाई छोड़ते हैं। हालांकि टंकी ओवरफ्लो होने पर लीकेज के जरिए पाइपलाइन में पानी चला जाता है। इसलिए युवक रात में उठकर पानी भर रहा होगा।
बोर्ड से बाइक टकराई, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
पोहरी थाना सीमा के ग्राम परिच्छा निवासी कल्याण पाल उम्र 32 साल की सड़क हादसे में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कल्याण पाल अपने साथी आकाश शाक्य 22 के संग बुधवार को बलारपुर मेले से लौट रहा था। बाइक से जाते समय सिंह निवास के पास शाम 4 से 5 बजे के बीच हादसे का शिकार हो गए। बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से जा टकराई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते आकाश को ग्वालियर रेफर किया है। जबकि हाथ फ्रैक्चर होने पर कल्याण पाल का मेडिकल कॉलेज शिवपुरी में इलाज के लिए भर्ती कराया। लेकिन कल्याण पाल की मौत हो गई। इस मामले में परिजन गलत इंजेक्शन से मौत का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
बाइक पर सवार ससुर की मौत,दामाद घायल
सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम खरईभाट निवासी किशन वाल्मीकि अपने ससुर बहादुर वाल्मीकि उम्र 45 साल के संग बाइक से बलारपुर मेला में आया था। बलारी माता मंदिर के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। शिवपुरी-झांसी लिंक रोड पर भगोरा मछली फार्म के पास बुधवार की शाम 7 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल शिवपुरी में डॉक्टर ने बहादुर वाल्मीकि को मृत घोषित कर दिया। दामाद किशन का इलाज जारी है। देहात थाना पुलिस केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पिछोर सड़क हादसे में मामा की मौत, भानजा घायल
पिछोर के ग्राम नांद निवासी कल्याण सिंह लोधी उम्र 33 साल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मृतक कल्याण सिंह अपने भानजे सतेंद्र लोधी के साथ बहनोई की गांव मल्हावनी से बुधवार की दोपहर वापस नांद गांव लौट रहा था। भरतपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए पिछोर अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही कल्याण सिंह लोधी की मौत हो गई।