अपराध मुक्त शिवपुरी का संकल्प, SP शिवपुरी के 14 सूत्रीय फॉर्मूले पर काम करेगी पुलिस

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ ने आज  पुलिस कंट्रोल रूम में जिले के सभी एसडीओपी  और थाना प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी ने जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अपराधों की रोकथाम के लिए 14 सूत्रीय कड़ा दिशा-निर्देश जारी किया है।

लंबित मामलों और शिकायतों पर त्वरित एक्शन
एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक लंबित अपराधों और 6 माह से पुराने चालानों का तत्काल निराकरण किया जाए। विशेष रूप से सीएम हेल्पलाइन की 100 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के निर्देश दिए गए हैं। जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से लेकर फरियादियों को तुरंत राहत पहुँचाने की बात कही गई है।

अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस'
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं,एसपी शिवपुरी ने कहा कि थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में नशे का समान जैसे स्मैक, गांजा, जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए,वही क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर, गुंडा-बदमाश और जिला बदर आरोपियों की समय-समय पर चेकिंग की जाएगी और आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण  की कार्यवाही होगी। अब सभी थाने एक साथ कॉम्बिंग गश्त करेंगे, जिसमें होटलों-ढाबों की चेकिंग के साथ स्थाई और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा जाएगा।

महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता पर कहा कि पुलिस अपने व्यवहार पर विशेष ध्यान दे, थाने आने वाले हर फरियादी के साथ शालीन व्यवहार किया जाए। महिला संबंधी अपराधों में बिना देरी किए पीड़िता को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जाए।नाबालिग बालक-बालिकाओं की दस्तयाब सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं।

डिजिटल पुलिसिंग और आधुनिकता
तकनीकी रूप से पुलिस को सक्षम बनाने के लिए सीसीटीएनएस (CCTNS) पोर्टल पर ई-रक्षक, ई-समंस और ई-साक्ष्य एप का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साथ ही एससी/एसटी (SC/ST) एक्ट के लंबित प्रकरणों में भी वैधानिक कार्यवाही कर जल्द निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया है।