शिवपुरी। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम एवं कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के निर्देशन एवं कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह निर्धारित दिवस को युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार 26 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय परिसर जिला न्यायालय के सामने कोर्ट रोड शिवपुरी जिला शिवपुरी में युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में एक ही मंच पर रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के लिए अवसर उपलब्ध कराने आकांक्षी युवाओं को लाभान्वित किया जाता है। इसमें प्रदेश की निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां चेकमेट सर्विस प्राइवेट लि. गुजरात, ग्रेन्युअल ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर सागर, सुजुकी मोटर्स गुजरात, एफई.एफ.एफ.डी मैन्युफैक्चरर सहित अनेक कंपनियां शामिल होंगी।
जिनके द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा ऐसे बेरोजगार जिनकी योग्यता 8वी /10वी /12वी / स्नातक एवं आईटीआई हैं और 18 से 35 वर्ष की आयु वर्ग के भाग ले सकते है। साथ ही ऐसे विभाग जिनमे स्वरोजगार एवं हितग्राही मूलक योजना संचालित होती है उनके हितग्राहियों को भी हितलाभ वितरण किया जायेगा।