Shivpuri News, बैराड पुलिस की प्रताडित युवक पहुंचे शिवपुरी एसपी के पास,पढिए क्या है मामला

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज दो युवक शिकायत लेकर पहुंचे कि हमें बैराड़ थाना पुलिस अवैध वसूली, मारपीट और झूठे केस में फंसाना चाहती हैं और आये दिन हमें धमकियां दे देकर परेशान कर रही हैं। वहीं युवक का आरोप हैं कि पुलिस को हम 20 हजार रुपये दे चुके हैं फिर भी उन्होंने हम पर झूठा मामला दर्ज कर दिया हैं।

युवक का आरोप-पैसे लेने के बाद भी दर्ज किया झूठा केस
जानकारी के अनुसार पीड़ित समीर खान पुत्र अब्दुल मुत्तलिब खान निवासी बैराड़ ने बताया कि 7 फरवरी 2026 की शाम में अपने भाई मोहम्मद के साथ पठान फिटनेस क्लब के नीचे बैठा था। तभी एक पुलिस वाला अतर सिंह रावत व अन्य आए और मुझे व मेरे एक और साथी साबिर खान को उठाकर थाने ले गए। समीर का आरोप है कि थाने में उनके साथ मारपीट की गई और थाना प्रभारी ने 20 हजार रुपये की मांग की। डर के मारे हमारे ताऊ हमीद खान ने 20 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने उन पर झूठा प्रकरण दर्ज कर दिया। समीर ने प्रकरण की जांच कर उसे निरस्त करने की मांग की है।

वहीं साबिर खान का कहना हैं कि वह मेहनत-मजदूरी कर अपना घर चलाता है, लेकिन थाना प्रभारी उसे आए दिन फोन कर थाने बुलाते हैं और बिना वजह परेशान करते हैं। जब वह कारण पूछता है, तो उसे दो मिनट में बंद करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जाती है। साबिर का आरोप है कि थाना प्रभारी द्वारा उससे लगातार पैसों की मांग की जा रही है।

पीड़ितों ने मांगी सुरक्षा
दोनों ही पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि बैराड़ थाना प्रभारी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच की जाए और उन्हें बेवजह प्रताड़ित करना बंद किया जाए। वहीं पीड़ितों को डर हैं कि अगर जांच नहीं की गई तो पुलिस उन्हें किसी झूठे मामले में जेल भेज देगी।