शिवपुरी। शिवपुरी जिले के पिछोर स्थित ग्राम पंचायत आसपुर में दो लोगों ने मिलकर एक पंचायत सचिव के साथ मारपीट कर शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए। मामले में पीड़ित सचिव पुलिस में शिकायत करने गया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर सचिव ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिछोर जनपद सीईओ को आवेदन देकर मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम पंचायत आसपुर में पदस्थ ने रोजगार सहायक ओम प्रकाश शर्मा बुधवार को अपनी ग्राम पंचायत की चौपाल पर बैठकर केवाईसी तथा शासकीय योजनाओं से संबंधित काम कर रहे थे। तभी वहां पर ग्राम के ही रविंद्र परिहार व राजपाल पाल आए और अपने परिवार की एक 17 साल की किशोरी का नाम विवाह पंजीयन हेतु परिवार आईडी में जोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे।
इस पर सचिव ने कहा किशोरी की उम्र 18 वर्ष से कम है, इसलिए विवाह पंजीयन में नाम नहीं जोड़ा जा सकता। इसी बात पर से दोनों युवक सचिव से विवाद करने लगे और उसकी जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं रोजगार सहायक का लैपटॉप भी तोड़ते हुए शासकीय दस्तावेज फाड़ दिए।
पीड़ित सचिव पुलिस में गया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह परेशान होकर अपने कुछ साथियों के साथ जनपद सीईओ व अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ एनएस नरवरिया के पास पहुंचा और आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। सीईओ ने आश्वासन दिया है कि मामले में कड़ी कार्रवाई होगी।