शिवपुरी। शिवपुरी शहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एक विवाहिता पति से तंग आकर शिकायत लेकर पहुंची, विवाहिता का कहना था कि मेरी शादी को 8 साल पूरे हो चुके हैं और मेरा एक बेटा भी हैं,लेकिन मेरा पति आज भी मुझ पर शक करता हैं और मेरे ससुरालियों की बातों में आकर मेरी मारपीट करता है, मैं अपने पति से परेशान हो चुकी हूं, मैं अपने पति पर कार्यवाही चाहती हूं,लेकिन करैरा थाना पुलिस मेरी कोई सुनवाई नहीं कर रही हैं जिससे परेशान होकर में SP साहब के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं।
जानकारी के अनुसार ग्राम रहरगवां थाना करैरा की रहने वाली आरती जाटव पत्नी मुकेश जाटव की शादी 8 वर्ष पूर्व मुकेश जाटव के साथ हुई थी। आरोप है कि मुकेश शराब का आदी है और लगातार उसके साथ मारपीट करता है। घटना बीते 25 दिसंबर 2025 की है, जब मुकेश ने शराब के नशे में आरती के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना पर जब आरती के भाई दीपक और विजय उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपी पति और उसके परिजनों ससुर मिठनलाल, देवर मेहरबान व रामकिशन ने भाइयों के सामने ही लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से आरती की बेरहमी से मारपीट कर दी, जिससे उसको कई जगह चोटें आईं।
पति ने दी पत्नी को नाक-कान काटने की धमकी
पीड़िता का आरोप है कि मेरा पति मुकेश द्वारा मुझे धमकी दी गई कि अगर दोबारा घर आई तो तेरे नाक-कान काटकर तुझे निर्वस्त्र करके भगा दूंगा। आरती का कहना है कि इस मामले की शिकायत मैंने करैरा थाने पर की थी,लेकिन पुलिस ने केवल NCR काटकर औपचारिकता पूरी कर ली। आज तक न तो FIR दर्ज हुई और न ही आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई की गई।

सुरक्षा की मांग
वर्तमान में आरती अपने मायके में रह रही है, लेकिन वहां भी आरोपी पति और उसके परिजन आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है कि आरोपी मुकेश जाटव को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि वह और उसका परिवार सुरक्षित रह सके।