शिवपुरी। शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा में आने वाले लालघाटी क्षेत्र में निवास करने वाली एक विवाहिता को एक युवक ने अपने प्रेम जाल मे फंसा लिया और शिवपुरी से भगा ले गया। जब विवाहिता घर से गायब हुई तो उसके पति ने शिवपुरी सिटी कोतवाली मे उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सिटी कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को इंदौर से सुरक्षित बरामद कर लिया है। विवाहिता ने पुलिस को बताया उसे शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते 6 फरवरी 2026 को शिवपुरी के लालघाटी क्षेत्र निवासी एक 31 वर्षीय व्यक्ति ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई है। पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 16/26 दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस को जानकारी मिली कि महिला इंदौर में है।
10 फरवरी को पुलिस टीम ने इंदौर पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया। शिवपुरी लाकर पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो विवाहिता ने बताया कि फैजान उद्दीन उम्र 26 वर्ष साल निवासी म्याना ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी करने का झांसा देकर धोखे से इंदौर ले गया था। वहां फैजान उद्दीन ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया।
महिला के इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी फैजान के विरुद्ध धारा 69 (BNS) के तहत अपराध क्रमांक 97/26 दर्ज किया,पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।