शिवपुरी। शिवपुरी जिले की जनपद पंचायत कोलारस के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कुम्हरौआ के ग्राम अमरपुर के निवासियों ने आज शिवपुरी कलेक्टर को एक शिकायती आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव के स्कूल से लेकर माता मंदिर तक के जर्जर हो चुके सीसी रोड का पुनर्निर्माण कराया जाए ताकि बच्चों और आमजन को राहत मिल सके।
ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि अमरपुर स्कूल से काली माता मंदिर व हनुमान जी मंदिर तक लगभग 1 किलोमीटर का रास्ता बना हुआ है। इस रास्ते पर करीब 20 वर्ष पूर्व सीसी रोड का निर्माण किया गया था, जो अब पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने के कारण यहाँ से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
छात्रों के भविष्य पर संकट
इस मार्ग के खराब होने का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। मार्ग में बड़े गड्ढे होने के कारण छात्र स्कूल नहीं पहुँच पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होता है। साथ ही श्रद्धालुओं को भी काली माता और हनुमान मंदिर जाने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की निर्माण की मांग
ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद सदस्य और कुम्हरौआ ग्राम पंचायत के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया है कि जनहित में इस 1 किलोमीटर के मार्ग पर जल्द से जल्द नई सीसी रोड स्वीकृत की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो वे उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।