पोहरी। शिवपुरी जिले के पोहरी क्षेत्र में एक युवक की तालाब में गिरने की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी,लेकिन घंटों बाद भी युवक का शव तालाब से बरामद नहीं हुआ,जिससे गुस्साए परिजन सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। वहीं प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आवागमन के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
जानकारी के अनुसार पोहरी क्षेत्र के एक स्थानीय तालाब में युवक के डूबने की घटना हुई थी। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी जब प्रशासन द्वारा युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका, तो परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लापरवाही बरत रहा है और गोताखोरों की व्यवस्था समय पर नहीं की गई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास करते हुए आश्वासन दिया है कि रेस्क्यू टीम और गोताखोरों को तत्काल प्रभाव से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है और पुलिस ग्रामीणों को सड़क से हटाने की कोशिश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पोहरी क्षेत्र के एक स्थानीय तालाब में युवक के डूबने की घटना हुई थी। घटना के काफी समय बीत जाने के बाद भी जब प्रशासन द्वारा युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका, तो परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि प्रशासन राहत और बचाव कार्य में लापरवाही बरत रहा है और गोताखोरों की व्यवस्था समय पर नहीं की गई।
घंटों लगा रहा जाम,राहगीर परेशान
चक्का जाम के चलते पोहरी मार्ग पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बस, ट्रक और निजी वाहनों में सवार यात्रियों को भीषण गर्मी और धूप में घंटों इंतज़ार करना पड़ा। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक युवक का शव नहीं मिल जाता और प्रशासन ठोस कार्रवाई का भरोसा नहीं देता, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। अधिकारियों ने आक्रोशित भीड़ को शांत करने का प्रयास करते हुए आश्वासन दिया है कि रेस्क्यू टीम और गोताखोरों को तत्काल प्रभाव से काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है और पुलिस ग्रामीणों को सड़क से हटाने की कोशिश कर रही है।