कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार देर शाम जमीन विवाद में दामाद ने ससुराल में मारपीट की। घर में आग लगा दी। पत्नी के नाम दर्ज जमीन बेचने से इनकार पर उसने वारदात की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया। जांच शुरू कर दी।
बेल्ट से पीटा और घर से निकाला
पीड़िता सोनम जाटव ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले पनवारी निवासी अवधेश जाटव से हुई थी। सोनम के मुताबिक उसके स्वर्गीय पिता ने बचपन में ही उसके नाम दो बीघा जमीन दर्ज कराई थी। शादी के बाद पति को जमीन की जानकारी मिली। वह जमीन बेचने का दबाव बनाने लगा। सोनम ने बताया कि चार दिन पहले भी अवधेश ने जमीन बेचने की मांग की थी। उसने जमीन भाई के नाम करने की बात कही। इस पर अवधेश ने बेल्ट से मारपीट की। उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह मायके रामपुर आकर रहने लगी।
ससुराल मे साली ओर सास की मारपीट,ससुराल को फूंक दिया
गुरुवार देर शाम अवधेश रामपुर स्थित मायके पहुंचा। जमीन के कागजात मांगने लगा। विरोध पर उसने सास गुड्डी जाटव के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने आई साली को भी पीटा। आरोप है कि मारपीट के बाद अवधेश ने घर में रखा सामान खंगाला। जमीन के कागजात ले गया। गुस्से में घर में आग लगा दी।
आगजनी में टीवी, कूलर, फ्रिज, बेड, बिस्तर समेत घरेलू उपयोग का लगभग सारा सामान जलकर खाक हो गया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़िता सोनम और उसकी बहन रवीना ने कोलारस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अवधेश जाटव के खिलाफ मारपीट, आगजनी और अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया। जांच शुरू कर दी है।