कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सुनाज में शुक्रवार की शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक खराब हैंडपंप को सुधारने की कोशिश एक युवक के लिए काल बन गई। करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सुनाज गांव स्थित काली माता मंदिर के पास की है। गांव का एक सार्वजनिक हैंडपंप पिछले कुछ समय से खराब था, जिसे सुधारने के लिए ग्रामीण और परिजन जुटे हुए थे। हैंडपंप के भीतर से लोहे की पाइप लाइन बाहर निकाली जा रही थी।
हैंडपंप को ठीक करने का काम कर रहे विनोद आदिवासी उम्र 25 वर्ष वर्ष पुत्र भगवान दास आदिवासी ने जैसे ही एक लंबा लोहे का पाइप ऊपर की ओर खींचा, वह पास से ही गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आ गया। लोहे का पाइप बिजली के तारों से छूते ही विनोद के शरीर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया और वह बिजली के झटके के साथ जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना समय गंवाए गंभीर हालत में विनोद को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, करंट इतना जोरदार था कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद विनोद को मृत घोषित कर दिया।