शिवपुरी। शहर के व्यस्ततम झांसी तिराहा क्षेत्र में शराब दुकान के पास कानून व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कर रहे एक पुलिस जवान के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। नशे में धुत दो युवकों ने न केवल पुलिस आरक्षक के साथ गाली-गलौज की, बल्कि उनकी वर्दी पर हाथ डालकर बटन भी तोड़ दिए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन शिवपुरी में पदस्थ आरक्षक राहुल चौहान शुक्रवार को किसी शासकीय कार्य के सिलसिले में झांसी तिराहा क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि शराब दुकान के पास दो युवक आपस में बुरी तरह झगड़ रहे थे। सड़क पर हंगामा बढ़ता देख आरक्षक राहुल चौहान ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बीच-बचाव किया और दोनों को शांत कराने का प्रयास किया।
युवक ने दी धमकी
जैसे ही आरक्षक ने युवकों को समझाने की कोशिश की, दोनों आरोपी उन पर ही भड़क गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक अत्यधिक नशे में थे और उन्होंने आरक्षक के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी। विवाद के दौरान एक युवक ने आरक्षक की वर्दी पकड़कर खींची, जिससे उनके वर्दी के बटन टूट गए। हद तो तब हो गई जब एक युवक ने अपने हाथ में पहने भारी कड़े को दिखाते हुए आरक्षक पर वार करने की कोशिश की और चिल्लाकर कहा यह हाथ नहीं, हथौड़ा है।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सड़क पर पुलिसकर्मी के साथ हो रही अभद्रता को देख आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और तुरंत देहात थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही देहात थाना की टीम मौके पर पहुंची और दोनों हुड़दंगियों को रंगे हाथ दबोच लिया।
मामला दर्ज
देहात थाना पुलिस ने आरक्षक राहुल चौहान की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज करने और मारपीट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।