शिवपुरी। महाशिवरात्रि और नगर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में नरवर के ऐतिहासिक चौदह महादेव मेले में नगर परिषद द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में झांसी के 'रेवोल्यूशनरी डांस ग्रुप' ने शिव-पार्वती विवाह और अर्धनारीश्वर जैसे स्वरूपों की नृत्य नाटिका पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि करैरा विधायक रमेश खटीक ने क्षेत्र के विकास हेतु 20 लाख रुपए की घोषणा की। इस अवसर पर महंत श्री गंगानगर पुरी जी महाराज सहित नगर के गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में रेवोल्यूशनरी डांस ग्रुप झांसी के कलाकारों ने भगवान भोलेनाथ की अलग अलग लीलाओं का मंचन किया जिसमें शिव-पार्वती विवाह, रामायण, द्वापर युग एवं महादेव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही झांसी से आए भजन गायक श्रीमती आरती एवं श्री अंकुर जी ने अपनी सुरीली आवाज से भगवान भोलेनाथ के भजन गाते हुए मेला के माहौल को शिवमय बना दिया।
इस दौरान पूरा कार्यक्रम पांडाल जनता से खचाखच भरा रहा। इस अवसर पर माननीय विधायक जी ने चौदह महादेव मेला में दंगल निर्माण हेतु, एवं तालाब के संरक्षण व सौंदर्यीकरण कर हेतु 20 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस हेतु मैं माननीय विधायक जी का हृदय की अनंत गहराई से हार्दिक आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में करैरा विधायक रमेश खटीक जी के साथ श्री चौदह महादेव मंदिर के प्रमुख महंत श्री श्री 1008 श्रीगंगासागर पुरी जी महाराज, नगर परिषद नरवर की अध्यक्ष श्रीमती पदमा संदीप माहेश्वरी, नरवर तहसीलदार श्री संतोष धाकड़ जी, हमारे मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री प्रवीण नरवरिया जी, थाना प्रभारी श्री विनय यादव जी, उपाध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र गुर्जर जी, पूर्व नपाध्यक्ष श्री लक्ष्मीनारायण गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष द्वय श्री इमरत कुशवाह जी, श्री नारायण बघेल जी, नगर परिषद नरवर के पार्षदगण श्री ध्रुव कुशवाह उपस्थित थे।