Shivpuri News, भगवान भी सुरक्षित नहीं, नवग्रह मंदिर में फिर हुई चोरी, राधा कृष्ण की मूर्ति गायब

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शहर के व्यस्त थीम रोड स्थित प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर में बीती रात चोरों ने एक बार फिर धावा बोलकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर न केवल दानपेटी से नकदी पार की, बल्कि राधा-कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति और साउंड सिस्टम भी ले उड़े। हैरानी की बात यह है कि पिछले डेढ़ साल के भीतर इस मंदिर में चोरी की यह पांचवीं वारदात है। मंदिर के पुजारी के अनुसार, पुलिस पुरानी चोरियों का सुराग लगाने में भी नाकाम रही है, जिससे अब भक्तों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है।

शिवपुरी शहर के कमालगंज के पास थीम रोड पर प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर को चोर लगातार अपना निशाना बना रहे है। बुधवार—गुरूवार की रात मंदिर के मुख्य द्वार के ताले तोड़कर चोर मंदिर में प्रवेश कर गए और मंदिर में रखी दान पेटी से रखी लगभग 5 हजार की नकदी साफ कर गए।

वही मंदिर मे कुछ दिन पूर्व आई राधा कृष्ण की अष्टधातु से निर्मित छोटी मूर्ति भी गायब है। वही मंदिर में रखी साउंड मशीन भी चोर चुरा ले गए है। मंदिर के पुजारी मनीष महाराज का कहना है कि पिछले डेढ़ साल में यह पांचवी चोरी है। इससे पूर्व दीपावली से पूर्व भी मंदिर के ताले टूटे थे और लड्डू गोपाल जी की मूर्ति और दानपेटी के ताले टूटे थे।

मनीष महाराज का कहना है कि आज एक लोटे की रोड गेट के पास मिली है,लगता है इसी रोड से इस ताले को तोडा गया है। वही मंदिर के पास दरी भी बिछी हुई थी। चोर पहले यहां आकर सोकर सोया है फिर रात मे इस वारदात को अंजाम दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चोरी स्मैक पीने वाले कर रहे है। मामले की सूचना फिजिकल थाने को दी जा चुकी हैं।