शिवपुरी। कोतवाली थाना अंतर्गत फतेहपुर क्षेत्र में टोंगरा रोड पर स्थित एक हार्डवेयर के शोरूम में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए वहां से नगदी सहित तार के बंडल और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फतेहपुर टोंगरा रोड पर धाकड़ मोहल्ला फतेहपुर निवासी अमन पुत्र महेश धाकड़ उम्र 22 साल का अमन ट्रेडर्स के नाम से हार्डवेयर शोरूम है। 21-22 फरवरी की रात तीन अज्ञात चोरों ने सब्बल से शोरूम की तीन जगह से दीवार तोड़ दी। इसके बाद चोरों ने शोरूम के अंदर प्रवेश किया और वहां से 20 हजार रुपये नगद सहित तार के पांच बंडल, स्कूटी का चार्जर, इंडक्शन, बर्तन और कपड़े सहित अन्य सामान चुरा लिया।
चोरी की यह पूरी वारदात शोरूम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। चूंकि चोरों के चेहरे पूरी तरह टाबिल से बंधे हुए थे, ऐसे में प्रथम दृष्टया उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। सभी चोर देखने पर 20 से 25 साल की उम्र के प्रतीत हो रहे हैं।
चोरों के बढ़ते हौसले, बढ़ी लोगों की चिंता
जिस स्थान पर चोरों ने बेखौफ अंदाज में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, वह क्षेत्र शहर से कुछ किमी दूर है और शहर का बाहरी इलाका माना जाता है। बेखौफ अंदाज में दीवार तोड़कर चोरी की वारदात के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हिसाब से तो वह अब चारदीवारी के अंदर भी महफूज नहीं हैं। कोई भी बदमाश दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।