शिवपुरी। शिवपुरी जिले की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही देखने को मिली जहाँ तीन अलग-अलग सड़क हादसों ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। कहीं शादी की बारात में शामिल होने जा रहे दो भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया, तो कहीं शराब के नशे में धुत ड्राइवर ने दहेज के सामान से भरी लोडिंग गाड़ी पलट दी। वहीं, थीम रोड पर एक मैकेनिक की छोटी सी चूक ने बाइक सवार दंपती को अस्पताल पहुँचा दिया। इन हादसों में 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 13 अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जिला अस्पताल में संघर्ष कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक डोगरा निवासी नरेन्द्र आदिवासी उम्र 25 साल व उसके भाई उधम आदिवासी बीती रात अपने गांव से एक शादी समारोह व बारात में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर नयागांव दादोल जा रहे थे। रास्ते में सुरवाया थाना क्षेत्र के ग्राम करई के पास एक ट्रैक्टर चालक ने दोनों भाइयों में टक्कर मार दी। घटना में नरेन्द्र आदिवासी की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं ऊधम घायल है। घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने रविवार को मृतक के शव का पीएम कराकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
दहेज में मिला सामान लेकर लौट रहे बारातियों से भरा वाहन पलटा
जिले के कोलारस में होटल बागवान के पास रविवार सुबह एक लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में 10 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 लोगों की हालत नाजुक है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
घायलों का आरोप है कि जो वाहन चालक था, वह शराब के नशे में था, इसलिए यह घटना हुई। बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम काली पहाड़ी निवासी भगवान सिंह कोली अपने बेटे प्रमोद की शादी के लिए खेरौना गांव गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार सुबह दहेज का सामान लोडिंग वाहन में भरकर अपने गांव लौट रहे थे। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। रविवार सुबह करीब 8 बजे जब वह होटल बागवान के पास से निकले तो वाहन अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में दूल्हे के पिता भगवान सिंह कोली, चाचा मूलचंद कोली,मालम कोली, राजू कोली, शंकर कोली सहित अन्य लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन ने वाहन चालक किशन अहिरवार पर शराब के नशे में गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है और उसी से यह हादसा हुआ है।
ट्रक का टायर बाइक सवार दंपती से टकराया, हुए घायल
शाजापुर जिले के मोहम्मदपुर गांव निवासी विजय सिंह नाथ अपनी पत्नी कृष्णा बाई के साथ अपने एक रिश्तेदार के यहां हुई गमी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी बड़ौदी के पास थीम रोड पर अचानक एक ट्रक का टायर लुढ़कता हुआ उनकी बाइक से टकरा गया और बाइक सवार दंपती सड़क पर जा गिरे। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गए और मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल विजय सिंह ने आरोप लगाया है कि किसी टायर रिपेयरिंग दुकान के मैकेनिक की लापरवाही के कारण टायर सड़क पर आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई।