शिवपुरी। प्रोडक्शन हाउस ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड की नवनिर्मित फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का शिवपुरी मे विरोध शुरू हो चुका है। शिवपुरी में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने आज मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन शिवपुरी कलेक्टर एसपी को सौंपा है,इस ज्ञापन के माध्यम से इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांगी है।
समाज की छवि को गलत तरीके से पेश करने का आरोप
यादव महासभा जिला शिवपुरी के अध्यक्ष नरहरि प्रसाद यादव के नेतृत्व में भेजे गए इस पत्र में उल्लेख किया गया है कि 'ओम ठकुरानी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड' द्वारा निर्मित इस फिल्म के पोस्टर, ट्रेलर और सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को एक वर्ग विशेष के संदर्भ में अपमानजनक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। पत्र के अनुसार, इससे न केवल मध्य प्रदेश बल्कि देश भर के करोड़ों यादव समाज के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।
प्रशासनिक स्तर पर हस्तक्षेप की मांग
महासभा ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि फिल्म के प्रदर्शन को रोककर इसकी निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए। इस संबंध में एक प्रतिलिपि शिवपुरी जिलाधिकारी (कलेक्टर) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भी सौंपी गई है, जिसमें जिले के सिनेमाघरों में इस फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने के निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। समाज का कहना है कि उनका उद्देश्य विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और परस्पर सम्मान की रक्षा करना है।
सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर
पत्र में यह भी कहा गया है कि यादव समाज सदैव राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता में अग्रणी रहा है। ऐसे में किसी भी माध्यम से समाज की गरिमा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करना अनुचित है। महासभा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री अपने संवेदनशील नेतृत्व में समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए न्यायपूर्ण निर्णय लेंगे।