शिवपुरी। शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह ने 16 दिसंबर 2022 को थी,इस घोषणा के बाद लग रहा था कि जल्द ही शिवपुरी को नगर निगम का दर्जा मिल जाएगा,लेकिन आज इस घोषणा को हुए 36 माह 26 दिन हो अर्थात 1122 दिन हो चुके है,अब फिर पुन:शिवपुरी के नगर निगम बनने की उड़ान को एक साल के लिए ब्रेक लग चुका है,इस उड़ान को डिजिटल जनगणना ने जकड लिया है। जनगणना के नियम के अनुसार शिवपुरी शहर और उसके गांव की सीमाओं को फ्रिज कर दिया गया है।
शिवपुरी को नगर निगम बनाने की संशोधित प्रस्ताव की फाईल 7 माह पूर्व बनाकर शासन को भेज दिया गया था,लेकिन इस प्रस्ताव पर सरकार की फाइनल मोहर लगने से पहले भारत सरकार ने देश की जनगणना के आदेश जारी कर दिए। जनगणना के नियमों के अनुसार मार्च 2027 तक गांव या शहरों की सीमाओं में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया जा सकेगा,इस कारण शिवपुरी की सीमाओं को बढ़ाया नहीं जा सकता और शिवपुरी के सीमाओं के आसपास के गांवों को इसमें मर्ज नहीं किया जा सकता।
36 माह पूर्व हुई थी शिवपुरी को नगर निगम बनाने की घोषणा
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 दिसंबर 2022 को घोषणा की थी। सीएम की घोषणा 1871 के तहत शिवपुरी को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव सितंबर 2023 में भेजा गया था।
नोहर कलां सबसे नजदीक, मात्र 6 किमी दूर
ननि प्रस्ताव में मुख्यालय से सबसे कम दूरी 6 किमी नोहरीकलां, 7 किमी दरोंनी, हाजी खेड़ी और 8 किमी चंदनपुरा, सिंह निसवास, किरौली, रायचंद खेड़ी, ककरवाया की है। सबसे अधिक 20 किमी दूरी के कोलारस तहसील के गांव पड़ोरा और निवोदा हैं। साथ ही रामनगर और बेहटा गांव की दूरी 18 किमी है।
शिवपुरी की 12 कोलारस की 4 पंचायतों की मंजूरी
संशोधित प्रस्ताव में 16 ग्राम पंचायतों में 12 शिवपुरी जनपद के चंदनपुरा, नौहरीकलां, सिह निवास, ठर्रा, दर्रोनी, ईटमा, पिपरसमा रायश्री, सतेरिया, बांसखेड़ी, बड़ागांव, रातौर एवं 4 ग्राम पंचायत कोलारस जनपद की की 4 ग्राम पंचायतें पड़ोरा सड़क, सेसई सड़क, बेहटा और खॉकर की सहमति के प्रस्ताव लिए जा चुके हैं।
16 गांवों और शहर की जनसंख्या 2.73 लाख
नगर निगम प्रस्ताव में 16 गांवों की जनसंख्या 48542 और शहर की आबादी 224484 दर्ज है। जबकि नगर निगम के लिए प्रस्तावित जनसंख्या 273026 है। वहीं 16 गांवों का रकबा 18265.91 हेक्टेयर है। सबसे अधिक रकबा 1885.83 हेक्टेयर सिंहनिवास गांव और 1474.20 हेक्टेयर बेहटा गांव का है। जबकि सबसे कम 67.96 हेक्टेयर रकबा हाजीखेड़ी गांव (दर्रोनी) और 224.86 हेक्टेयर जसराजपुर का है।
नगर निगम शिवपुरी का प्रस्ताव मंत्रालय में है
भोपाल में मंजूरी के लिए मंत्रालय में अटका प्रस्ताव
नगर पालिका परिषद शिवपुरी को नगर पालिक निगम बनाने के संबंध में संशोधित प्रस्ताव में सारी जानकारी भेज दी थी। प्रस्ताव में शामिल गांव, जनसंख्या, सर्वे नंबर, क्षेत्रफल, मुख्यालय से दूरी, गूगल मैप और रंगीन नक्शा सहित ग्राम पंचायतों में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी दी गई है। प्रस्ताव मंत्रालय में मंजूरी के लिए अटक गया है।

जनगणना की वजह से पूरे साल के लिए सीमाएं फ्रीज हो गई हैं। इंडस्ट्रीज के लिए फोरलेन हाइवे किनारे के पड़ोरा गांव तक को संशोधित प्रस्ताव में शामिल किया है। कई गांव प्रस्ताव से हटाए हैं। नगर निगम शिवपुरी का प्रस्ताव मंत्रालय में है। अब मार्च 2027 के बाद प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
- रवींद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर शिवपुरी
- रवींद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर शिवपुरी