Shivpuri News, पिछोर के परोंच डेम पर खूनी संघर्ष, मछली ठेके को लेकर दो गुट भिड़े

Adhiraj Awasthi

पिछोर। पिछोर थाना अंतर्गत परोंच डैम पर मछली ठेकेदारों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस हद तक बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार राहुल पुत्र कोमल प्रसाद केवट उम्र 25 साल निवासी संकट मोचन कॉलोनी पिछोर परोंच डैम पर मछली ठेकेदार कप्तान बाथम का काम देखता है। 9 फरवरी 2026 को सुबह 10 बजे अपने साथी विशंभर ठाकुर, दीपक केवट, प्रिंस योगी, देवेन्द्र लोधी, भरत सेन, आकाश केवट के साथ डेम पर गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लक्ष्मण केवट, मंगल केवट, नवल केवट निवासीगण ढला इमलिया एवं शिवपूजन बिहारी निवासीगण नयाखेडा ने मछली ठेके के विवाद को लेकर उक्त लोगों पर हमला कर दिया।

इस दौरान राहुल केवट पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया, जबकि अन्य लोगों लाठी, बंदूक की बट आदि से पीटा गया। हमले के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण कायम कर लिया है।