पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगीपुर में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो दोस्तों को सामने से आ रहे ईको वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय पप्पू केवट की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त सुरेंद्र केवट घायल हो गया। दोनों खेत की ओर जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। परिजन उन्हें तुरंत पिछोर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पप्पू को मृत घोषित कर दिया। सुरेंद्र का इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।