शिवपुरी,13 साल की बेटी के सुनाए अपने बाप के पाप,4 बार किया है बलात्कार

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवता और पिता-पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका ने अपने सगे पिता पर ही बलात्कार जैसा जघन्य आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट  की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मजदूरी के बहाने आता और ढाता था जुल्म
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता राजस्थान के जयपुर में मजदूरी का काम करता है। वह समय-समय पर अपने गांव आता था, लेकिन उसका घर आना उसकी मासूम बेटी के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं था। मासूम ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका पिता जब भी गांव आता, उसके साथ गलत काम करता था। यह सिलसिला एक बार नहीं, बल्कि अब तक चार बार दोहराया जा चुका है।

दादी को धक्का देकर कमरे में ले गया हैवान
दिल दहला देने वाली यह घटना 20 फरवरी 2026 की रात करीब 9 बजे की है। उस वक्त नाबालिग अपनी दादी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी पिता वहां पहुँचा और अपनी ही बेटी को जबरन खींचकर कमरे में ले जाने लगा। जब बुजुर्ग दादी ने अपनी पोती को बचाने का प्रयास किया और विरोध जताया, तो दरिंदे पिता ने अपनी ममतामयी माँ को ही धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और कमरे का दरवाजा बंद कर मासूम के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों ने दिखाई हिम्मत, पुलिस की शरण में पहुँचे
दादी के शोर मचाने पर जब तक मासूम के भाई और ताऊ मौके पर पहुँचे, तब तक आरोपी घटना को अंजाम दे चुका था। परिजनों ने बिना देर किए रात में ही पीड़िता को साथ लिया और पोहरी थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता की हालत और उसके बयान के आधार पर तत्काल FIR दर्ज की।