शिवपुरी, हनीट्रैप और फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर करते थे करोड़ों की ठगी, 20 गिरफ्तार

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों और फर्जी बैंक खातों (म्यूल अकाउंट्स) पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मेट्रिक्स' के तहत शिवपुरी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डिजिटल गिरफ्तारी और अश्लील वीडियो रिकॉर्डिंग के जरिए लोगों को ब्लैकमेल कर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 20 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करते थे और उनकी रिकॉर्डिंग कर लेते थे। इसके बाद गिरोह के सदस्य स्वयं को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर पीड़ितों को कॉल करते थे। वे उन्हें बलात्कार, चाइल्ड पोर्नोग्राफी और अन्य गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देते थे। केस रफा-दफा करने के नाम पर ये ठग पीड़ितों से लाखों रुपये की वसूली करते थे। इस अपराध में HIIU, TOKKI, SUGO और HONEY जैसे दर्जनों संदिग्ध मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग किया जा रहा था।

पुलिस की चौतरफा घेराबंदी
पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ (IPS) और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में 09 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों ने पिछले एक सप्ताह में करैरा, भौंती और आसपास के इलाकों में दबिश देकर कुल 4 एफआईआर दर्ज कीं, जिसमें 27 लोगों को आरोपी बनाया गया है,जिसमें से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है बाकी फरार बताए जा रह है।

गिरफ्तार किए गए 20 आरोपियों में 
अंगद लोधी पुत्र तेज सिंह लोधी निवासी कुंडलपुर,विशाल पुत्र नारायण लोधी निवासी फिल्टर रोड करैरा,योगेन्द्र पुत्र अशोक लोधी निवासी छतिपुर दिनारा,प्रदीप पुत्र रामसिंह लोधी निवासी टोडा करैरा,धनाराम पुत्र रमेश लोधी निवासी छितीपुर दिनारा,सुरजीत पुत्र प्रकाश लोधी निवासी नंदपुर बालू शाह करैरा,रईस पाल पुत्र जगदीश पाल निवासी करारखेड़ा पिछोर,नरेश लोधी पुत्र विजयराम लोधी निवासी बगरा साजोर अमोला,गोलू विश्वकर्मा पुत्र देवसिंग निवासी टोड़ा पिछोर,कृष्णा लोधी पुत्र जगदीश लोधी निवासी गौचोनी पिछोर,पवन जाटव पुत्र गनपत निवासी बम्हारी करैरा,पूरन पुत्र रामप्रसाद निवासी बम्हारी करैरा,सुखदेव पुत्र नंदकिशोर लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौती जिला शिवपुरी,अर्जुन पुत्र हजरत सिंह लोधी उम्र 30 साल निवासी ग्राम कुन्डलपुर थाना पिछोर जिला,संदेश उर्फ दीपेश पुत्र विनोद परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी,करन पुत्र शिवचरण परिहार उम्र 20 साल निवासी ग्राम विंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी,राजीब पुत्र बृजेश कुमार लोधी उम्र 20 साल निवासी आजाद मोहल्ला भौती थाना भौंती जिला शिवपुरी,स्वाती पत्नी सुखदेव लोधी उम्म्र 28 साल निवासी ग्राम तिधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी,योगेन्द्र कुशवाह पुत्र बिहारी कुशवाह निवासी चीनोद करैरा और दीपक प्रजापति पुत्र सियाराम निवासी झांसी

इन लोगों के पास से यह सामान जब्त किया है

1. चार पहिया वाहन 07
2. TVS स्पोर्टस मोटर साईकिल 01
3. मल्टीमिडिया मोबाईल फोन 29
4. मकान की रजिस्ट्री 01
5. नगदी 01 लाख 20 हजार रुपये
6. ATM CARD-16
7. बैंक पास बुक - 07

अधिकारियों ने दी शाबाशी
इस बड़ी कार्यवाही में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, विनोद छावई और उनकी पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही। ग्वालियर जोन के आईजी श्री अरविंद कुमार सक्सेना और डीआईजी श्री अमित सांघी ने इस सफलता पर टीम की पीठ थपथपाई है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल या 'डिजिटल अरेस्ट' की धमकी से न डरें और तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें।