शिवपुरी में 12वीं का स्टूडेंटस लटका मिला फांसी के फंदे पर

Adhiraj Awasthi

शिवपुरी। शिवपुरी शहर की फिजिकल थाना सीमा में आने वाली करौंदी कॉलोनी में निवास करने वाला एक 12वीं क्लास का स्टूडेंट अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला हैं। स्टूडेंट्स के परिजन धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे।

12वीं कक्षा का छात्र नमन राठौर वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाएं दे रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपना एक पेपर दे चुका था और अगले पेपर की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को जब घर के अन्य सदस्य बाहर थे, तब नमन ने अज्ञात कारणों से फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

माता-पिता थे धार्मिक यात्रा पर
घटना के समय नमन घर पर अकेला था। उसके पिता मिथुन राठौर अपनी पत्नी के साथ बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए निकले थे। नियति का क्रूर खेल देखिए कि जब माता-पिता भक्ति भाव से झांसी तक ही पहुँचे थे, तभी उन्हें फोन पर बेटे की मौत की खबर मिली। इस सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया और वे तुरंत शिवपुरी के लिए रवाना हुए।

पुलिस की कार्रवाई और जांच
सूचना मिलने पर फिजिकल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।