Shivpuri में राष्ट्रीय युवा दिवस की धूम: सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से गूंजे स्कूल परिसर

Bhopal Samachar

शिवपुरी। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालय पर सामूहिक सूर्य नमस्कार शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 शिवपुरी में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम तथा राष्ट्रगान  का सामूहिक गायन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का संदेश सुनाया गया तथा सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया गया।

कार्यक्रम में एक साथ एक संदेश पर सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना मुद्रा, हस्ता उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्वह संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांश नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन, अश्व संचालनासन, पाद हस्तासन, हस्त उत्तागसनासान, प्रार्थनामुद्रा, अनुलोम, विलोम एवं भ्रामरी की मुद्रा आदि क्रियाएं की गई।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विवेक श्रीवास्तव, डीपीसी दफेदार सिंह सिकरवार, शा.उ.मा.विद्यालय क्रमांक 2 की प्राचार्य अर्चना शर्मा सहित अन्य अधिकारी स्कूल के शिक्षक और छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व उनके विचारों के बारे में उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया। कार्यक्रम का संचालन राजीव श्रीवास्तव, हेमलता चौधरी एवं गिरीश मिश्रा के द्वारा किया गया। अंत में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया। स्वामी विवेकानंद जयंती पर विधायक पिछोर ने लिया सामूहिक सूर्य नमस्कार में भाग


विधायक प्रीतम सिंह लोधी का बड़ा दिल: पिछोर के छात्रों को ₹5000 का नकद इनाम

शिवपुरी। राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य आतिथ्य में 12 जनवरी सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिछोर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विधायक द्वारा कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गईं इसके तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण का स्वागत किया गया। इस मौके पर एसडीएम ममता शाक्य, विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद गुप्ता, बीआरसीसी सुरेश गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य गंधर्व सिंह जाटव, विधायक प्रतिनिधि जगत सिंह पाल, विकासखंड योग प्रभारी राहुल देव पुरोहित तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारी सहित छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम का भोपाल से सीधा प्रसारण सुना गया इसके ही साथ ही सूर्य नमस्कार के साथ योग प्रभारी द्वारा विभिन्न आसनों में योग कराया गया।

विधायक ने कहा कि आज पूरे भारतवर्ष में सूर्य नमस्कार योग दिवस मनाया जा रहा है प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने जीवन में प्रतिदिन कम से कम एक या आधे घंटा योग अवश्य ही करना चाहिए, जिससे आप सदैव निरोग रहोगे तथा मानसिक तनाव भी दूर रहेगा, हर कार्य करने मे मन लगेगा और शरीर भी संतुलित रहेगा।

उन्होंने उत्कृष्ट विद्यालय के प्रांगण में पेवर ब्लॉक लगवाने की घोषणा करते हुए कहा है कि मेरा लक्ष्य विकास कार्य करना है यह तो विद्यालय है जिसके लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के सभी बच्चों को 5000 रू. की नगद राशि देकर प्रोत्साहित किया।

इस दौरान पिछोर एसडीएम ममता शाक्य द्वारा स्वामी विवेकानंद पर प्रकाश डालते हुए योग के संबंध में  छात्रों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य गंधर्व सिंह जाटव द्वारा किया गया।