शिवपुरी। शिवपुरी शहर में इस बार हिंदू कैलेंडर के नववर्ष में धर्म का महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। हवाई पट्टी पर यह धर्म उत्सव एक पखवाड़े तक चलेगा। यह आयोजन सार्वजनिक है। इस आयोजन में विश्व विख्यात कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर शिवपुरी आऐगें और भागवत कथा का वाचन करेंगे,इसी कार्यक्रम में कन्या विवाह और सहस्त्र चंडी महायज्ञ के साथ प्रतिदिन कार्यक्रम होगें।
खेड़ापति सरकार की असीम प्रेरणा से आयोजित होने वाला यह 'गुड़ी पड़वा महा महोत्सव' केवल एक कथा नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार और शक्ति की आराधना का महासंगम होगा, जहां गरीब कन्याओं के हाथ पीले होंगे और सहस्त्र चंडी महायज्ञ से वातावरण शुद्ध होगा।"
खेड़ापति सरकार की प्रेरणा से शिवपुरी में देवकीनंदन ठाकुर के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का महा आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन गुड़ी पड़वा महा महोत्सव के अंतर्गत खेड़ापति सरकार के सानिध्य में किया जा रहा है। खेड़ापति दरबार द्वारा गुड़ी पड़वा महा महोत्सव विक्रम (संवत 2083) हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह महा महोत्सव 18 मार्च से प्रारंभ होकर 26 मार्च तक चलेगा।
1. 'कन्या विवाह' -
26 मार्च 2026 को 'कन्या विवाह' रखा जिसमें प्रतिदिन महामाया भगवती के दुर्गा सप्तशती के '700 सिद्ध' गया है। जिसमें मातृ-पितृ हीन गरीब दिव्य मंत्रों की आहुति प्रतिदिन दी जाएगी। असहाय बेटियों का विवाह दरबार
द्वारा विधिवत संपन्न कराया जाएगा।
2. जागरूकता पदयात्रा 11 मार्च 2026 को महा आयोजन जागरूकता पदयात्रा बलारी माता मंदिर से सुबह 8 बजे प्रारंभ होकर महायज्ञ स्थल तक पहुंचेगी। सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के श्रद्धालु इस पदयात्रा में सम्मिलित होकर इतिहास रचेंगे।
3. सहस्त्र चंडी महायज्ञ - चैत्र नवरात्रि पर सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयोजन भी है, जो 19 मार्च से 26 मार्च 2026 तक चलेगा।
4. भजन संध्या - प्रतिदिन
महायज्ञ स्थल पर ही संध्याकालीन रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक भजन संध्या होगी। जिसमें भारत के प्रसिद्ध भजन गायक शिवपुरी की पावन धरा पर अपने भजनों की प्रस्तुति देंगे।
5. अष्टोत्तर शत श्रीमद्
भागवत कथा - काशी-वृंदावन से आए प्रखंड विद्वानों द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का मूल पाठ प्रतिदिन होगा। महायज्ञ स्थल नर्सरी ग्राउंड हवाई पट्टी शिवपुरी रहेगा।