कौशल भार्गव शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा थाना सीमा में आने वाले फतेहपुर गांव में लूट के लिए घर में घुसे बदमाशो ने गुड्डी पुरी महिला की सिर में लट्ठ मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले को ट्रेस करते हुए 2 हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है,1 हत्यारा फरार बताया जा रहा है। इस मामले में आरोपी बनाए युवक फतेहपुर गांव के निवासी है यह महिला के घर में चोरी करने घुसे थे लेकिन महिला के जाग जाने के कारण पहचान जाने के डर से उसकी हत्या कर दी और सोने-चांदी के जेवरात और नकद ले गए।
जैसा कि विदित है कि फतेहपुर निवासी गुड़ी पुरी गोस्वामी उम्र 55 साल पत्नी विष्णु पुरी अपने घर के अंदर सो रही थीं। गुडी का पति घर के बाहर बने तबले में सो रहा था,सुबह नींद विष्णु पुरी की नींद खुली और उन्होंने घर में अंदर जाकर देखा तो उनकी पत्नी कथरी ओढ़ी हालत में पड़ी थी। जैसे कथरी उठाई तो पत्नी को खून से लथपथ हालत में पाया। इसके बाद उन्होंने पत्नी की हत्या की सूचना करैरा थाना पुलिस को दी।
बदमाश महिला का मंगलसूत्र, कानो के फूल, चांदी की बिछिए, तोडियां व डब्बे में स्खे 20 हजार रुपए नगद सहित अन्य सामान लूटकर ले गए। मृतका का बेटा बंटी पुरी डबरा थाने में आरक्षक है। जबकि दूसरा बेटा धीरेंद्र पुरी भोपाल पुलिस भर्ती की परीक्षा देने गया था।
पत्नी नहीं जागी तो अंदर गया, वहां खून से लथपथ मिली
मृतक महिला के पति ने बताया कि पशु चोरों के कारण मैं भैंसों के तबेला में सो रहा था। पत्नी गुड्डी घर के अंदर सो रही थीं। पत्नी हर दिन सुबह 5 बजे उठ जाती थीं। लेकिन मंगलवार को सुबह 6 बजे तक नहीं जागीं तो मैं गेट खिसकाकर अंदर गया। पत्नी बिस्तर पर कथरी ओढ़े हुए थीं। जगाने के लिए मैंने कथरी हटाई तो पत्नी खून से लथपथ मिली। किसी ने पत्नी की हत्या करके ऊपर से कथरी उड़ा दी थी। घर पर मैं और पत्नी दोनों ही थे।
घटना स्थल पर पहुची पुलिस ओर संदेही का उठाया
इस मामले की सूचना मिलते ही करैरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्राईम सीन को समझते हुए यह अनुमान लगा लिया कि अवश्य ही बदमाश इस घर मे चोरी करने आए होंगे और महिला के जाग जाने के कारण उसकी हत्या कर दी होगी। हत्यारे अवश्य ही लोकल होगें। पुलिस ने इस क्लू के तार जोडते जोडते फतेहपुर गांव के ही रहने वाले बल्लू उर्फ नंदराम उम्र 40 साल पुत्र अतर सिंह रावत का संदेही रूप में उठा लिया।
पुलिस की पूछताछ में बल्लू ने यह लूट और हत्या करना स्वीकार की। बताया जा रहा है कि बल्लू उर्फ नंदराम ने पुलिस को बताया कि उसने विष्णुपुरी के घर मे चोरी करने की योजना बनाई इसके लिए उसने अपने पुराने दोस्त जयदेव पुरी उर्फ सुल्तान उम्र 40 साल निवासी बनेरी थाना भितरवार और रामू पुत्र रामदेव निवासी धमधौली के साथ इस चोरी की योजना बनाई।
8-9 दिसंबर की रात तीनो घर में घुस गए लेकिन महिला गुड्डी और जाग गई और गांव के रहने वाले बल्लू को पहचान लिया। इस कारण बल्लू ने गुड्डी के सिर में सरिया मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई,यह तीनो सोना-चांदी और नगदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया गया सरिया बल्लू रावत के घर से बरामद किया गया और चोरी किया गया माल को रिकवर कर लिया गया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल बल्लू उर्फ नंदराम उम्र 40 साल पुत्र अतर सिंह रावत,जयदेव पुरी उर्फ सुल्तान उम्र 40 साल निवासी बनेरी थाना भितरवार को गिरफ्तार कर लिया है वही रामदेव निवासी धमधौली फिलहाल फरार है।