SHIVPURI PUBLIC के स्टूडेंट्स ने किया सुंदरकांड का पाठ, JSS संभालेगी कथा में जानकी रसोई

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शिवपुरी के प्रसिद्ध शिवपुरी पब्लिक स्कूल में आज शनिवार को जानकी सेना संगठन ने 1100 स्कूली बच्चों के साथ अपना 635 वां सुंदरकांड का पाठ किया। इस पाठ में जानकी सेना संगठन के सदस्यों सहित 1100 स्टूडेंट्स ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की होने वाला कथा के उत्साह में स्वागत अभिनंदन गीत भी गायन किया गया। वही आज जानकी सेना संगठन के 200 सदस्य नर्सरी ग्राउंड श्रीमद भागवत कथा स्थल पर भी पहुंचे जहां उन्होंने 7 दिनों तक चलने वाली भोजन व्यवस्था के जिए जानकी रसोई की व्यवस्था संभालने का संकल्प लिया है।

शिवपुरी सहित देश विदेश में मानव कल्याण के प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड करने वाली अंतरराष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के विश्व शांति महा अभियान के तहत 653 वा भव्य विशाल ऐतिहासिक विद्यार्थी सुंदरकांड आयोजन शिवपुरी पब्लिक स्कूल में 1100 छात्र छात्राओं के मध्य भव्यता और विशालता के साथ किया। इस आयोजन में बागेश्वर धाम की पीठाधीश के स्वागत का गीत भी सामूहिक रूप से गया गया था। बच्चे सुंदरकाण्ड करने के बाद खुश और उत्साहित नजर आए। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल के संचालक अशोक ठाकुर ने JSS के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

जानकी रसोई की व्यवस्था संभालेगी जानकी सेना
शिवपुरी में 24 नवंबर से होने वाली विशाल श्रीमद भागवत कथा में प्रतिदिन लगभग 30 हजार से अधिक लोगों का भंडारा किया जा रहा है। इस श्रद्धा के महाकुंभ में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में शिवपुरी में प्रतिदिन लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। कथा व्यास सहित शहर का हर नागरिक इस समय केवल इस महा आयोजन की व्यवस्था संभालने के लिए उत्साहित है। इसी क्रम में जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत और राष्ट्रीय महासचिव एनपी सिंह बॉबी राजा ने बताया कि इस श्रद्धा के कुंभ में जानकी सेना संगठन भी अपनी जिम्मेदारी और सेवा देने को तैयार है इसलिए आज संगठन के 200 सदस्य नर्सरी ग्राउंड पहुंचे और प्रतिदिन चलने वाली जानकी रसोई की व्यवस्था देखने का संकल्प लिया है।