Shivpuri News: बस स्टैंड पर बाइक सवारों ने महिला की लूटी चैन, एक लुटेरे को हाथ पकडकर पटक दिया था

खनियाधाना। शिवपुरी जिले के पिछोर अनुविभाग के खनियाधाना थाना कस्बे के बस स्टेंड पर शुक्रवार के दिनदहाडे बाइक सवार युवक ने चैन लूटने की घटना को अंजाम दे दिया। हालांकि महिला ने अपनी एक बाइक सवार लुटेरों को हाथ पकड़कर पटक दिया था लेकिन दूसरे बाइक सवार ने आकर छुडा लिया और  दोनों बाइक से भाग निकले। खनियाधाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बनोय निवासी अचला लोधी, पत्नी कल्याण लोधी, का मंगलसूत्र बाइक सवार दो बदमाश लूटकर ले गए। महिला अचला लोधी शादी समारोह में शामिल होने खिरकिट गांव जा रही थी। खनियाधाना में बस स्टैंड पर खड़ी थी, तभी बाइक से दो बदमाश आए।

एक बदमाश ने गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र खींच लिया। चिल्लाते हुए महिला ने बदमाश को जमीन पर पटक दिया। पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़े दूसरे बदमाश ने आकर साथी को छुड़ाया और दोनों बाइक से भाग निकले। बदमाश तहसील रोड की ओर भाग गए।