शिवपुरी। शिवपुरी जिले के राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज में आज फिर लगभग 500 से ज्यादा आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं इनसे से सफाईकर्मी,सिक्योरिटी गार्ड, वार्ड बॉय एवं अन्य स्टाफ भी शामिल हैं कर्मचारियों की मुख्य मांगे यह है कि डेढ़ साल से लंबित बोनस और एरियर का भुगतान नहीं हुआ हैं।
इससे पहले भी जा चुके हैं हड़ताल पर कर्मचारी
15 अक्टूबर को कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर हड़ताल की थी। यह हड़ताल 16 अक्टूबर को विधायक कैलाश कुशवाह और कॉलेज प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हुई थी। उस समय कर्मचारियों को पिछले महीने का वेतन तो मिल गया था, लेकिन बोनस और एरियर का भुगतान नहीं हुआ था। कंपनी ने दो दिन में भुगतान का भरोसा दिया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है।
बार-बार हड़ताल के कारण अस्पताल में सफाई व्यवस्था हुई ठप
सोमवार को कर्मचारियों ने दोबारा कार्य बहिष्कार करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के कारण अस्पताल की सफाई व्यवस्था ठप हो गई है, वार्डों में गंदगी बढ़ गई है। सिक्योरिटी गार्ड और वार्ड बॉय की अनुपस्थिति से मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुलिस पहुंची मौके पर
इस दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा व्यवस्था बिगाड़ने के प्रयास की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से हड़ताल करने की समझाइश दी और चेतावनी दी कि अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें बोनस और एरियर का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।