बेमौसम बरसात से किसानों की फसलों का नुकसान का सर्वे शुरू,कलेक्टर के आदेश
शिवपुरी। कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने जिले में हाल ही में हुई आंधी एवं वर्षा के कारण धान एवं मक्का की फसल को हुई संभाव्य क्षति के मद्देनजर राजस्व अधिकारियों को संयुक्त सर्वेक्षण कार्य तत्परता से प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी प्रभावित क्षेत्र सर्वे से वंचित न रहे।
उन्होंने निर्देशित किया है कि धान एवं मक्का फसलों को हुई संभावित क्षति का सर्वे राजस्व, कृषि, उद्यानिकी तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों का संयुक्त दल गठित कर किया जाए। सर्वे कार्य तीन दिवस के भीतर पूर्ण कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला कार्यालय को प्रेषित किया जाए।
उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के प्रभावित किसानों से संपर्क स्थापित कर वास्तविक स्थिति का आकलन करने को कहा। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए सर्वेक्षण को पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता से संपन्न करने के निर्देश दिए हैं।