पोहरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र में स्थित धार्मिक स्थल चूना खो पर वन्य प्राणियों, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए एक भव्य स्टाप डैम बनाया जाएगा। इसे लेकर शुक्रवार को ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने चूना खो पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया। डैम के निर्माण से यहां पर पानी की समस्या से निजात मिलेगी।
साथ ही क्षेत्र में मौजूद वन्य प्राणियों को भी गर्मियों के दिनों में पानी उपलब्ध हो सकेगा। इस स्टाप डैम के बनने से आसपास के क्षेत्र का वाटर लेवल भी बढ़ेगा साथ ही जंगल का रकबे में भी इजाफा होगा।
सांसद निधि से बनने वाले इस स्टाप डैम को लेकर शुक्रवार को चूना खो के महाराज के साथ शिवपुरी जिले के डीएफओ सुधांशु यादव एवं संबंधित अधिकारी सांसद भारत सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित किया की स्टाप डैम अच्छी गुणवत्ता के साथ बनाया जाए। सांसद भारत सिंह कुशवाह ने निर्देश दिए की बजट की वह चिंता न करें वह अपनी सांसद निधि से अधिक से अधिक बजट उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं।
आश्रम परिसर में अभियान के तहत किया पौधारोपण
निरीक्षण के दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह चूना खो आश्रम परिसर में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही पोहरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनकी समस्या सुनीं। इस दौरान सांसद ने कहा कि हर-घर स्वदेशी अभियान को भी हमें हर व्यक्ति तक पहुंचना है।
बैठक में जिला महामंत्री पृथ्वीराज जादौन, भरत दांतरे, जिला पंचायत सदस्य विवेक पालीवाल, जिला पंचायत सदस्य गोविंद शर्मा, आशुतोष जैमिनी, धीरज व्यास, विष्णु परिहार, चंदन धाकड़, मुकेश रावत, नारायण बघेल, विक्की मंगल, महिला मोर्चा महामंत्री अनीता झा, संजय तोमर, मनीष बंसल, सुशील तिवारी आदि मौजूद रहे।