SHIVPURI NEWS - विजयदशमी पर शिवपुरी पुलिस का वैदिक मंत्रों के साथ हुआ अस्त्र-शस्त्र का पूजन

शिवपुरी। विजयदशमी के अवसर पर पुलिस लाइन शिवपुरी में माननीय प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य एवं विधायकगण व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।
जिले के सभी थानों एवं चौकियों द्वारा भी विधि विधान से शस्त्र एवं वाहन पूजन कराया गया।

शिवपुरी। विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन के साथ सभी थाना, चौकियों में अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया। पुलिस लाइन में शस्त्रों का पूजन माननीय प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में एवं विधायक शिवपुरी श्री देवेंद्र जैन, विधायक पिछोर श्री प्रीतम लोधी, विधायक कोलारस श्री महेंद्र यादव, विधायक करेरा श्री रमेश खटीक एवं पूर्व विधायक श्री जसवंत जाटव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा तथा प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टर श्री रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री अमन सिंह राठौड़,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन, डी एफ ओ श्री सुधांशु यादव, उपसंचालक नेशनल पार्क श्री हरिओम, जेल अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले, रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती, लाईन सूबेदार, तथा शहर के थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में दशहरे के पावन पर्व पर पुलिस लाईन शिवपुरी में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया गया।

असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर प्रभारी मंत्री शिवपुरी, कलेक्टर शिवपुरी, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं पधारे हुए अतिथियों द्वारा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दशहरे के पर्व पर शस्त्र पूजन की परंपरा है, ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भी काम किया जाता हैं, उसमें विजय यानी सफलता मिलती है।

परंपरा का निर्वहन करते हुए शस्त्र पूजन में सर्वप्रथम रक्षित केंद्र में रखे आर्म्स, एम्युनेशन का विधि-विधान से पूजन किया गया। इसके बाद वाहनों की पूजा की गयी। इसी प्रकार सभी थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन की पूजा की गई। शस्त्र पूजन में विशेष तौर पर रक्षित केंद्र तथा थाना, चौकियों में उपलब्ध आर्म्स, एम्युनेशन तथा शस्त्र स्वरूप वाहनों की साफ-सफाई कर पूजन किया जाता है।