Shivpuri News: बहू की इज्जत पर डाला हाथ विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी, गिरफ्तार

Bhopal Samachar

कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र के कुटवारा गांव में सोमवार शाम एक महिला 50 वर्षीय किरण बाई लोधी की खेत पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी,बताया जा रहा है कि किरण लोधी के चचिया ससुर ने खेत पर बुरी नीयत से किरण का हाथ पकड लिया,किरण ने विरोध करते हुए इस बात को सभी कहने की बात कही,इसी बात पर चचिया ससुर ने किरण का उसी की साडी का फंदा बनाकर मार दिया ओर मोके से फरार हो गया। इंदार थाना पुलिस ने आरोपी को इसागढ से गिरफ्तार कर लिया।

कुटवारा की रहने वाली किरण लोधी उम्र 50 साल की महिला सोमवार की शाम अपने खेत पर थी। खेत पर चचिया ससुर बृजेश लोधी उम्र 55 साल भी मौजूद था। पति बहनोई के साथ बारोद गांव में मक्का फसल रखवाने गया था। बेटा दवा लेने गया था। मौसम खराब होने पर मक्का फसल को तिरपाल से ढंकने महिला ने चचिया ससुर के मोबाइल से पति को शाम 5:43 बजे कॉल कर गाय-भैंसों को बांधकर चारा डालने की बात कही। फिर शाम 6:39 बजे गांव के व्यक्ति ने महिला के पति को कॉल कर बताया कि महिला खेत पर पड़ी है। बृजेश लोधी ने गला दबा दिया है।

पति खेत पर पहुंचा तो पत्नी बेहोश मिली। गले में साड़ी लिपटी थी और गले में दबाने के निशान थे। पत्नी को शिवपुरी के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। उसके बाद मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बहू का गला दबाने वाले चचिया ससुर मौके से फरार हो गया था,पुलिस ने आज आरोपी चचिया ससुर ब्रजेश लोधी को उसके ईसागढ से गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हत्या के बाद छानबीन की तो पता चला कि हत्यारोपी चचिया ससुर बृजेश लोधी अशोकनगर रहता है। कुटवारा गांव में खेतीबाड़ी के लिए 26 अक्टूबर को आया था। बृजेश लोधी मृतक बहू के घर में रुका था। जो बहु हाथों से खाना बनाकर खिला रही थी, उसी पर नीयत बिगड़ गई। करतूत पता चलने के डर से बृजेश ने बहू की हत्या कर दी।