शिवपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह कल से दो दिन शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के निर्देश पर उनका कार्यक्रम तय किया गया है। 27 अक्टूबर आज दिग्विजय सिंह रात 8 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। वे छत्री रोड स्थित टूरिस्ट विलेज में विश्राम करेंगे।
28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे वे स्व. अतीक अहमद शिवानी के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद सुबह 10:30 बजे वे शिवपुरी से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:30 बजे कोलारस तहसील के ग्राम कुदौनिया माफी जागीर पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय आदिवासी समुदाय से संवाद करेंगे। दोपहर 1 बजे दिग्विजय सिंह ग्राम कुदौनिया से गुना के लिए रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान क्षेत्रीय विकास और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।