GWALIOR से पकडा गया जगन्नाथ मंदिर का मुख्य पुजारी,सुरवाया पुलिस ने पकडा

Bhopal Samachar

शिवपुरी। सुरवाया थाना क्षेत्र के जगन्नाथ मंदिर से मुख्य  पुजारी के 7.40 लाख रुपए, दो सोने की अंगूठी और एक चांदी का गिलास लेकर 35 माह से फरार पांच हजार रुपए के इनामी को सुरवाया थाना पुलिस ने गोला का मंदिर ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। फरार व्यक्ति मंदिर से अपने गुरु के मुंबई जाने के दौरान रुपए और सामान लेकर फरार हो गया था।

जानकारी के अनुसार, सुरवाया थाना क्षेत्र के सुरवाया गढ़ी के सामने स्थित जगन्नाथ मंदिर के पुजारी महंत जय विजय भारती ने 4 जनवरी 2023 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह 20 नवंबर 2023 को मुंबई अपने गुरु से मिलने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपने सेवक बृजेश बोहरे को 7.40 लाख रुपए, दो सोने की अंगूठी और एक चांदी का गिलास सुरक्षा की दृष्टि से रखने के लिए दिया था। 25 दिसंबर 2023 को जब वह लौटे, तो बृजेश बोहरे गायब था।

पुलिस ने इस मामले में अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया था। काफी तलाश के बाद जब बृजेश का कोई पता नहीं चला, तो पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया था। सुरवाया थाना प्रभारी अरविंद छारी के निर्देश पर बृजेश की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रआर हर्ष झा, प्रआर कमल किशोर कबीर, आरक्षक देशराज राठौर ग्वालियर गई और वहां से बृजेश बोहरे उम्र 48 साल पुत्र धनीराम बोहरे निवासी ग्राम रिझौरा थाना चीनोर जिला ग्वालियर को गोला का मंदिर ग्वालियर से गिरफ्तार कर लाए।