शिवपुरी। शिवपुरी जिले में आज सुबह 5 बजे से रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो चुका हैं। जिले के आसमान पर बादलों का डेरा डाले जाने के कारण सूर्यदेव नही निकलने के कारण 24 घंटे में पारा 9 डिग्री लुढक गया है। वही चलने वाली हवा ने लोगो को कपा कपा रही है। बीते रोज दोपहर के समय तापमान 30 डिग्री था वही आज दोपहर में 21 डिग्री पर तापमान था।
आज सोमवार की सुबह 5 बजे से ही बारिश होने लगी थी। सुबह से ही रूक रूक रूक कर रिमझिम बारिश होने के कारण गुलाबी सर्दी अब सर्दी में कन्वर्ट हो गई,वही आज चलने वाली ठंडी हवाएं लोगो को आज रजाई और गर्म कपडे निकलवाने को मजबूर करा देंगी।
कोलारस के खतौरा क्षेत्र के बाद रविवार को नरवर और करैरा तहसील के 37 गांवों में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे खेतों में साड़ी धान की फसल आड़ी बिछ गई और पकी फसल के झड़ने से 40 प्रतिशत तक नुकसान माना जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटे में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों की चिंता और अधिक बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार नरवर और करैरा तहसील के 37 गांवों में रविवार की सुबह 6 बजे अचानक आंधी के साथ बारिश होने लगी। करीब तीन घंटे तक तेज बारिश का दौर चला। बारिश थमने के बाद किसान खेतों में पहुंचे तो धान की फसल आड़ी मिली मिली। नरवर के 31 गांव और करैरा के 6 गांव इससे प्रभावित हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव बनाने और चक्रवाती तूफान का असर शिवपुरी में देखने को मिल है, जिससे जिले में बारिश हो की है। पिछले दो दिनों से शिवपुरी जिले का मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार को कोलारस खतौरा क्षेत्र के गांवों में बारिश से किसानों की मक्का फसल भीग गई थी। अस रविवार को करैरा और नरवर तहसील के गांवों में धान की फसल बारिश से प्रभावित हुई है।

शिवपुरी जिले में 27 व 28 अक्टूबर की सुबह तक भारी बारिश का अलर्ट है। बारिश के साथ तेज आंधी, बिजली और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 29 अक्टूबर तक आंधी व वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट है।