Shivpuri News - हैप्पी डेज स्कूल में मनाया गया खेल महोत्सव, स्टूडेंट्स ने लिया जोश और उत्साह के साथ भाग

Bhopal Samachar

शिवपुरी। शहर  के हैप्पी डेज स्कूल में खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। स्कूल के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट से गिर्राज शर्मा ने बताया कि भारत के महानतम हॉकी के खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन दिवस के अवसर पर स्कूल में खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इन खेलों में फुटबॉल मैच, वॉलीबॉल मैच, रस्साकशी और एथलेटिक्स खेलों का आयोजन किया हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में सबसे पहले सभी उपस्थित टीचर्स एवं स्टूडेंट ने भारत के महान हॉकी  खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद किया उसके बाद दंगल टाइटल सॉन्ग थीम पर विद्यार्थियों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। हैप्पी डेज स्कूल के योग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय के साथ शानदार योग का प्रदर्शन किया।

हैप्पी डेज स्कूल के प्राचार्य विनय श्रीवास्तव  एवं सीबीएसई प्रिंसिपल श्रीमती अंजू शर्मा ने  मेजर ध्यानचंद की उपलब्धियां और उनके जीवन पर प्रकाश डाला छात्रों को जानकारी दी गई कि हर साल 29 अगस्त का दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है  इसी दिन महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर कहा जाता हैं।

अपने 22 साल के करियर में 400 से ज्यादा गोल करने वाले महान खिलाड़ी को याद करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने 2012 से इनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने की घोषणा की थी।  खेल दिवस का  आकर्षण का मुख्य केंद्र रस्साकशी का मैच  रहा। हैप्पी डेज स्कूल की हाउस कैप्टन काजल यादव ने खेल दिवस पर अपने विचार रखें।  हैप्पी डेज स्कूल के बच्चों ने  खेल दिवस पर खेलों से जुड़ी पेंटिंग बनाकर उनका प्रदर्शन किया। खेल दिवस के कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल के खेल विभाग के मनोज मित्तई , गिर्राज शर्मा, मृदुल शर्मा, भरत जाटव, मनीष राठौर,  शाहीन बी  के साथ अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सराहनीय भूमिका रही|