शिवपुरी। श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया चिकित्सा महाविद्याल एवं चिकित्सालय शिवपुरी में अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस के निर्देशन, अधीक्षक आशुतोष चौऋषि के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर के नेतृत्व में पैथोलॉजी विभाग केंद्रीय प्रयोगशाला में आज से
थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया की कंर्फमेट्री जांच शुरू की गई है, जिससे इन आनुवंशिक रक्त विकारों का समय पर पता लगाया जा सकेगा। इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉक्टर अपराजिता तोमर का कहना था कि थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया दोनों ही वंशागत बीमारियां हैं, जिनमें हीमोग्लोबिन का निर्माण प्रभावित होता है। इन जांचों के माध्यम से, परिवारों को यह निर्धारित करने में मदद मिलेगी कि क्या उनके बच्चे प्रभावित होंगे, जिससे उचित उपचार और प्रबंधन संभव हो सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान अधिष्ठाता डॉक्टर डी.परमहंस ने कहा कि सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रयोगशाला में अत्याधुनिक HPLC मशीन स्थापित कर थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया सहित प्रसव पूर्व प्रसूताओं की (स्क्रीनिंग) जांच शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य इन बीमारियों को खत्म करना है।यह राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन के तहत किया जा रहा है। शिवपुरी जिले सहित आसपास के मरीजों के लिए उपरोक्त बीमारियो की जांच के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा एवं चिकित्सकों के लिए भी रोगियों का इलाज आसान हो जाएगा। इस दौरान डॉक्टर हेमलता बमोरिया, डॉक्टर गौरव, डॉक्टर शिल्पा मोटघरे,डॉक्टर विद्यानंद पंडित, सहा. पीआरओ राहुल अष्ठाना, अनुराज शर्मा, एमबीबीएस छात्र-छात्राओं, सहित ब्लड बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित हुए।